![]()
नेशनल हाईवे-43 की बदहाल सड़क और गड्ढों के विरोध में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। रायगढ़ रोड स्थित भारत माता चौक के पास सड़क पर जमा पानी में कार्यकर्ता नहाने लगे। इस दौरान उन्होंने सांसद-विधायक के विरोध में नारे लगाए। नेशनल हाईवे 43 में भारत माता चौक से दरिमा रोड तक अनगिनत गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी जमा हो गया है। सड़क की दुर्दशा का वीडियो पोस्ट करते हुए सांसद चिंतामणी महाराज ने कलेक्टर और नेशनल हाईवे के ईई से बात की थी। इसके बाद कलेक्टर और विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी गड्ढों को भरने की कोशिश नहीं की गई। विरोध करने पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता, गंदे पानी में नहाया रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता सड़क की दुर्दशा के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वे सड़क में बने गड्ढों में भरे गंदे पानी से नहाने लगे ओर सांसद, विधायक होश में आओ के नारे भी लगाए। सड़क पर गड्ढों के कारण लोगों का चलना दूभर हो गया है और लोग परेशान हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने को लेकर आक्रोश है। सड़क की दुर्दशा पर ध्यान नहीं दे रहे जनप्रतिनिधि सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश बुनकर, राजेंद्र बहादुर सिंह, अंकुर सिन्हा ने कहा कि नेशनल हाईवे-43 की हालत इतनी खराब है कि इस सड़क पर चलना दूभर हो गया है। भारी वाहनों के चलने से मार्ग पर सडक़ कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। बारिश में इन गड्ढों में पानी भर जाने से लोग काफी परेशान हैं। सड़क को लेकर जनप्रतिनिधि-अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान जनप्रतिनिधियों शर्म करो, जनप्रतिनिधियों होश में आओ के नारे भी लगाए गए। बारिश के बाद बनेगी सड़क अंबिकापुर के खरसिया नाका से लुचकी घाट तक की सड़क पर करीब सात महीने पहले डामरीकरण कराया गया था। लेकिन बारिश शुरू होते ही सड़क फिर से पूरी तरह खराब हो गई। नेशनल हाईवे के ईई आरडी ताम्रे ने बताया कि लुचकी घाट से खरसिया नाका चौक और रेलवे स्टेशन तक सड़क को नए सिरे से बनाने और चौड़ा करने का काम मंजूर हो चुका है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। कलेक्टर अजीत वसंत ने सांसद से बात होने के बाद सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को तय समय पर निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश के बाद भी सड़क के गड्ढे भरे नहीं गये और सड़क चलने लायक नहीं बची है। फोरलेन सड़क के लिए मंजूरी
Source link
नेशनल-हाईवे के गड्ढे में भरे गंदे पानी से नहाकर विरोध-प्रदर्शन:सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया विरोध, सांसद के निर्देश के बाद भी नहीं भरे गए गड्ढे
