Headlines

नौकरानी और उसके पति-बेटा 2 दिन के रिमांड पर:पंचकूला में रिटायर्ड कैप्टन की पत्नी का किया मर्डर, शव छिपाया; चोरी के शक में विवाद




हरियाणा के पंचकूला में मालकिन की हत्या करने वाली नौकरानी और उसके पति व बेटे को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से पुलिस पूरी कहानी का पता लगाएगी। पंचकूला के सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज के अनुसार मृतका नीरा मेहता के पास एक मोबाइल फोन था, जिसे बरामद किया जाना है। आरोपियों से चोरी हुए गहनों को लेकर भी पूछताछ की जाएगी, हालांकि अभी आरोपी गहने चोरी की वारदात से इंकार कर रहे हैं। 10 साल से घर में काम कर रही थी सुनीता पुलिस के अनुसार, नीरा मेहता (70) सेक्टर-21 के हाउस नंबर 366 में अपने पति मनमोहन के साथ रहती थीं। मनमोहन भारतीय सेना से रिटायर्ड कैप्टन हैं, जबकि उनके दोनों बेटे अमेरिका में रहते हैं। घर में सिर्फ बुजुर्ग दंपती ही रहते थे। उनके घर में सुनीता पिछले करीब 10 साल से नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी। लंबे समय से घर में काम करने के कारण परिवार का उस पर पूरा भरोसा था। सुनीता अपने पति और बेटे के साथ इसी सेक्टर के हाउस नंबर 483 में रहती है। जिस मकान में वह रहती है, उसके मालिक ने सुनीता के परिवार को केयरटेकर के तौर पर रखा हुआ है। मकान मालिक बाहर रहता है, इसलिए सुनीता और उसका परिवार वहीं रहकर मकान की देखभाल करता था। जेवर के बारे में पूछताछ करने पहुंची थीं नीरा सोमवार को नीरा के घर से कुछ गहने गायब होने की बात सामने आई थी। इसी को लेकर उन्हें सुनीता पर शक हुआ। सोमवार सुबह जब उनके पति मनमोहन गोल्फ खेलने के लिए घर से निकले, तब नीरा ने उन्हें बताया कि वह सुनीता से गहनों के बारे में पूछताछ करने हाउस नंबर 483 जा रही हैं। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। दोपहर करीब 3 बजे चंद्रमोहन गोल्फ खेलकर घर लौटे तो नीरा घर पर नहीं थीं। उन्होंने पहले आसपास और परिचितों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-21 पुलिस चौकी को मामले की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। गला दबाकर हत्या की, बेटे के मदद से शव ठिकाने लगाया DCP अदिति सिंह ने कॉन्फ्रेस कर बताया था कि मृतका के पति मनमोहन की शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम सुनीता के घर पहुंची, जहां वह रहती थी। पूछताछ के दौरान सुनीता ने कबूला है कि धक्का-मुक्की के दौरान नीरा मेहता की मौत हुई है। इसके बाद वह अपने बेटे और पति की मदद से शव को पड़ोसी के मकान (हाउस नंबर 484) की छत पर ले गई और वहां टाइलों के नीचे छिपा दिया। लेकिन बाद में पोस्टमार्टम से खुलासा हुआ कि नीरा मेहता का गला और मुंह दबाकर हत्या हुई है। आरोपी पुलिस को गुमराह करती रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *