Headlines

नौकरी का झांसा देकर युवतियों को बंधक बनाने का आरोप:राजेंद्र नगर क्षेत्र की दो लोकेशन पर पुलिस का छापा; एक महिला और युवक से पूछताछ




रतलाम की चार युवतियों ने इंदौर पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आरोप लगाया है कि आयुर्वेदिक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उन्हें राजेंद्र नगर क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया। युवतियों का दावा है कि उन्हें जबरन लड़कों के साथ हॉस्टल में रखा गया और अन्य लड़कियों को भी बुलाने का दबाव बनाया जा रहा था। किसी तरह वहां से भागकर वे रतलाम पहुंचीं और परिजनों को पूरी जानकारी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए। महिला थाना प्रभारी श्रद्धा यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम युवतियों को साथ लेकर राजेंद्र नगर क्षेत्र पहुंची। युवतियों की निशानदेही पर आनंद फार्म हाउस के पास स्थित एक मल्टी में दबिश दी गई, जहां एक फ्लैट से तीन युवतियां मिलीं। इसके बाद पुलिस रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक अन्य अपार्टमेंट पहुंची, जहां एक युवक और दो युवतियां मिलीं। पुलिस ने मामले में उर्मिला नाम की महिला और कमलेश नाम के युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं अन्य युवतियों को भी इसी तरह बंधक बनाकर तो नहीं रखा गया था और उन्हें गुजरात ले जाने की तैयारी की जा रही थी या नहीं। फिलहाल मामले की सभी पहलुओं से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *