![]()
पंचकूला नगर निगम (MC) प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी को लेकर कड़े एक्शन के मूड में आ गया है। निगम क्षेत्र में 10 लाख रुपये से अधिक बकाया वाले महज 33 बकायेदार ऐसे हैं, जिन पर अकेले 15.20 करोड़ रुपये (15,20,45,603) का टैक्स बकाया है। नगर निगम ने 2 लाख रुपये से अधिक का बकाया रखने वाली संपत्तियों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 129 और 130 के तहत दूसरा नोटिस जारी कर दिया है और 15 सितंबर की डेडलाइन खत्म होते ही टैक्स न भरने वाली प्राइवेट संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पंचकूला नगर निगम (MC) प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी को लेकर सख्त रुख अपनाने जा रहा है। शहर के महज 33 बड़े बकायेदारों पर ही 15.20 करोड़ रुपये (15,20,45,603) का टैक्स बकाया है। निगम ने 2 लाख रुपये या उससे अधिक बकाया वाली संपत्तियों को हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 129 और 130 के तहत दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। 15 सितंबर तक टैक्स न भरने वाली प्राइवेट संपत्तियों को सील करने की तैयारी है। टॉप डिफ़ॉल्टर: सरकारी दफ्तर से लेकर प्राइवेट होटल तक सूची में निगम का रिकवरी ट्रैक रिकॉर्ड नगर निगम के बेड़े में कुल 1,05,045 संपत्तियां दर्ज हैं। निगम की सख्ती का असर कलेक्शन पर भी दिख रहा है। साल 2025-26 में प्रॉपर्टी टैक्स, फायर टैक्स और गारबेज चार्ज मिलाकर कुल ₹14.72 करोड़ की रिकवरी हुई थी। चालू वित्त वर्ष (1 अप्रैल से 10 सितंबर 2026) में निगम अब तक ₹12.47 करोड़ (प्रॉपर्टी टैक्स ₹9.60 करोड़) वसूल चुका है। निगम अधिकारियों के अनुसार, सरकारी बकायेदारों के विभागाध्यक्षों को रिकवरी के लिए पत्र लिखा जा रहा है, जबकि प्राइवेट डिफ़ॉल्टरों पर 15 सितंबर की समयसीमा खत्म होते ही सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
Source link
पंचकूला नगर निगम का बड़ा एक्शन:ITBP, HSVP सहित 669 को नोटिस, 15 से शुरू होगी सीलिंग, 33 बड़े बकायेदारों पर 15.20 करोड़ टैक्स
