Headlines

लुधियाना में अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या:सिर पर कई वार किए, कुआं खोदने का काम करता था; 2 बेटियों का पिता




लुधियाना में अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। व्यक्ति का शव नहर की पटरी के पास मिला। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से किए गए कई वार के निशान मिले है। उसके शव को डेहलों सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। मामला थाना डेहलों के अधीन आते गांव सीलों कलां का है। मृतक की पहचान रुलदू सिंह (50) के रूप में हुई है। कई वर्ष पहले उसका तलाक हो चुका है। उसकी दो बेटियां हैं। भाई काका सिंह ने बताया कि रुलदू सिंह कुएं खोदने का काम करता है। 10 सितंबर को दोपहर करीब 12:01 बजे किसी अन्य के साथ अपने घर से कहीं चला गया था। उसका खुद का बाइक घर पर था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों की तलाश के दौरान 11 सितंबर को रुलदू सिंह की लाश खानपुर नहर पटरी के साथ लगते खाली खेत में मिली। उन्हें अभी किसी पर शक नहीं है। सिर पर तेजधार हथियार से किए वार
शिकायतकर्ता के मुताबिक, रुलदू सिंह के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने मारपीट की थी। हमलावरों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना डेहलों पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं
हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आरोपी अज्ञात हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। थाना डेहलों पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 103 BNS के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *