Headlines

पंचकूला में डिवाइडर से टकराई ओवरस्पीड स्पोर्टस बाइक:उछल कर गिरा तो बस ने कुचला, एक युवक की मौत तो दूसरा हुआ घायल




पंचकूला के चंडीमंदिर टोल के पास बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अचानक डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद एक बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और इसी दौरान वहां से गुजर रही बस की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टिपरा निवासी मोनू के रूप में हुई है। हादसे में बाइक सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर गिरा जानकारी के अनुसार, बुधवार को मोनू अपने साथी के साथ बाइक पर चंडीमंदिर टोल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही बस की चपेट में मोनू आ गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया, जांच शुरू हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और बाइक बस की चपेट में किस तरह आई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *