Headlines

पंचकूला में भारी बारिश, पुलिस ट्रेनिंग कैंप का पुल बहा:नाले में 2 युवक डूबे, एक रेस्क्यू; सुखना-घग्गर उफान पर, श्मामटू नदी में फंसे किसान को बचाया




हरियाणा के पंचकूला और इससे लगते इलाकों में मंगलवार दोपहर से हो रही भारी बरसात के बाद घग्गर समेत दूसरे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया। घग्गर में आए पानी के कारण नाडा साहिब गुरुद्वारा के पास पुलिस ट्रेनिंग कैंप का पुल बह गया। श्यामटू की नदी में एक किसान भी फंस गया जिसे लोगों ने रस्सी के सहारे निकाला। पंचकूला के सेक्टर-17 की राजीव कॉलोनी के पास बरसाती नाले में दो युवक बह गए। मौके पर पहुंची NDRF टीम ने इनमें से एक युवक को बचा लिया। दूसरे युवक के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नाले का पानी राजीव कॉलोनी में घुसने से रोकने के लिए मिट्टी के बैग लगाने पड़े। पिंजौर-नालागढ़ हाईवे पर सुखना नदी में पानी अचानक बढ़ जाने से निचले इलाकों में रहने वाले लोग घबराए हुए हैं। पंचकूला में ही अलीपुर-खटोली पुल टूट जाने के बाद पुलिस ने इस पर दोनों तरफ से ट्रैफिक बंद करवा दिया। इस बीच चंडीगढ़ और मोहाली में भी भारी बरसात के बाद कई इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 B में सड़क धंस गई तो सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में दुकानों के अंदर पानी घुस गया। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 अगस्त को हरियाणा में बारिश कम होगी। 21 अगस्त से मानसून के एक बार फिर रफ्तार पकड़ने का अनुमान है। बारिश से हुई घटनाओं के PHOTOS… बरसाती नाले में दो युवक बहे, एक को बचाया गया पंचकूला में भारी बारिश के बीच सेक्टर-17 की राजीव कॉलोनी में बरसाती नाले में पानी बढ़ जाने से यहां दो युवक तेज बहाव में बह गए। इनमें से एक का नाम राजेश कुमार था जो राजीव कॉलोनी का ही रहने वाला है। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीमों और प्रशासनिक अमले ने उसकी तलाश शुरू कर दी लेकिन रात साढ़े 9 बजे तक उसका पता नहीं चल पाया। इसी नाले में बहे दूसरे युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। लगातार हो रही भारी बारिश के बाद प्रशासन लोगों को नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील कर रहा है। अलीपुर-खटोली पुल टूटा, दोनों तरफ से मार्ग बंद भारी बरसात के बाद पंचकूला में अलीपुर से खटोली को जोड़ने वाला पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। किसी तरह के हादसे बचने के लिए पंचकूला ने पुल की ओर जाने वाली सड़क पर दोनों तरफ से बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। चंडीगढ़-मोहाली में तेज बारिश, सड़क धंसी चंडीगढ़ और मोहाली में भी मंगलवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-28B में सड़क धंस गई। सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में दुकानों के अंदर पानी घुस गया। मोहाली के नया गांव में पानी भरने से दोपहिया चालक परेशान दिखे। यहां कई जगह डेढ़ फुट तक पानी भर गया। जीरकपुर और मोहाली में भी बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया। अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम, एक्सपर्ट से जानिए… हिसार सबसे गर्म, भिवानी की राते ठंडी अधिकतम तापमान: मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा का औसतन अधिकतम तापमान सामान्य के करीब दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 37.5°C दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदाबाद में 36.7°C, नूंह व पलवल में 36.2°C, भिवानी में 36.0°C, नारनौल में 35.5°C और रोहतक में 35.4°C तापमान दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान: प्रदेश में औसतन न्यूनतम तापमान में 0.6°C की गिरावट आई है, जो सामान्य के आसपास है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 24.0°C दर्ज किया गया। करनाल में 24.2°C और नारनौल में 24.5°C न्यूनतम तापमान रहा। वहीं सबसे गर्म रात नूंह (28.3°C), गुरुग्राम (28.0°C) और रोहतक (27.8°C) में दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *