दोनों मंदिरों में राधाष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
रायपुर में शनिवार 19 सितंबर को राधाष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर और समता कॉलोनी के राधा-कृष्ण मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। दोनों मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा, आरती, भजन-कीर्तन और
.
टाटीबंध स्थित श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर (इस्कॉन) में सुबह 4:30 बजे मंगल आरती से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद सुबह 7:30 बजे गुरु पूजा और 8:30 बजे श्रृंगार दर्शन होंगे। सुबह 9 से 10 बजे तक राधारानी की बाल लीलाओं का गुणगान और सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक हरिनाम कीर्तन होगा। सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक महाभिषेक किया जाएगा।

इस्कॉन रायपुर द्वारा आयोजित श्री राधा अष्टमी महा-महोत्सव का प्रोग्राम
इस्कॉन मंदिर में लगेगा छप्पन भोग
इस्कॉन मंदिर में दोपहर 12:30 बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा। दोपहर 1:30 बजे राजभोग आरती और 2 बजे से महाप्रसाद का वितरण होगा। शाम 7 बजे संध्या आरती और रात 8:30 बजे शयन आरती होगी। राधारानी के चरण दर्शन और विशेष कीर्तन मेला भी आयोजन का आकर्षण रहेगा।
समता कॉलोनी में भी राधाष्टमी की तैयारियां
वहीं समता कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी राधाष्टमी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर के मीडिया प्रभारी सत्येंद्र अग्रवाल ने बताया कि सुबह भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष घनश्याम पोद्दार, कोषाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल और सचिव रमाशंकर पांडे ने बताया कि दोपहर 12 बजे श्रृंगार, आरती और छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
दोनों मंदिरों में राधाष्टमी के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। समता कॉलोनी मंदिर के आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और महिला मंडल की सदस्याएं व्यवस्था में सहयोग करेंगी। भक्तों से पूजा, आरती, कीर्तन और प्रसादी में शामिल होकर राधाष्टमी पर्व मनाने का आग्रह किया गया है।
