Headlines

रायगढ़ में पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार:शराब के नशे में डंडे-पत्थर से की मारपीट, वारदात के बाद तमिलनाडु भागा था




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी की डंडे, हाथ-मुक्का और पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। उसके गांव लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। 4 जून 2026 को ग्राम गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा निवासी ननकी बाई पहाड़ी कोरवा (30) की मौत की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मृतिका के पिता जीतन राम पहाड़ी कोरवा समेत प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य गवाहों के बयान लिए गए। जांच में गवाहों ने बताया कि 3 जून को ननकी बाई का पति कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा (29) उसके साथ मारपीट करते हुए इंचपारा से गुड़ाआमा की ओर ले जा रहा था। गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास उसने हाथ-मुक्का, डंडे और पत्थर से पत्नी की पिटाई की। मारपीट में ननकी बाई के सिर, चेहरे, आंख, पीठ, जांघ और कोहनी में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कापू भेजा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मौत को हॉमिसाइडल यानी हत्यात्मक प्रकृति का बताया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कार्तिक राम के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। हत्या के बाद तमिलनाडु भाग गया था घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस को उसके तमिलनाडु में होने की जानकारी मिल रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और लगातार तलाश शुरू की। गांव लौटते ही पुलिस ने पकड़ा पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कार्तिक राम अपने गांव गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शराब पीने के बाद हुआ था विवाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन वह पत्नी ननकी बाई के साथ चावल खरीदने ग्राम घोघरा बाजार गया था। रास्ते में दोनों ने शराब पी। घर लौटते समय गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास ननकी बाई नशे की हालत में रास्ते में सो गई। घर चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी से हाथ-मुक्का से मारपीट की। इसके बाद लकड़ी के डंडे से पीटा और पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्थर और डंडा बरामद आरोपी ने बताया कि घटना के बाद गिरफ्तारी के डर से वह तमिलनाडु भाग गया था। पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था। आरोपी के पास आधार कार्ड भी नहीं है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पत्थर और डंडा बरामद कर जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *