![]()
पंचकूला पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में कैथल और लुधियाना के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 लाख रुपये से अधिक कीमत की 31 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है। हर्बल पार्क के पासधरा गया ‘सैंडी’ एसीपी क्राइम अमन कुमार ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल को 1 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना थी कि कैथल निवासी संदीप कुमार उर्फ सैंडी पंचकूला व आसपास के इलाकों में हेरोइन सप्लाई करता है और सेक्टर-26 स्थित हर्बल पार्क के पास किसी ग्राहक को नशे की खेप देने आने वाला है। इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने हर्बल पार्क की पार्किंग के पास निगरानी बढ़ाई। वहां संदिग्ध हालत में खड़े युवक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई।तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 31 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी बाजार में कीमत 6 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। लुधियाना से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर संदीप उर्फ सैंडी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपने मुख्य सप्लायर का नाम उगला। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब के ढकौली से सप्लायर बलविन्द्र सिंह उर्फ विक्की (निवासी जिला लुधियाना) को भी धर दबोचा। दोनों आरोपियों के खिलाफ पंचकूला के चंडीमंदिर थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
Source link
पंचकूला में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़:कैथल व लुधियाना के 2 तस्कर गिरफ्तार, 6 लाख की 31 ग्राम हेरोइन बरामद
