Headlines

पंचायतीराज चुनाव के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण:मतदान दलों के कार्मिकों को ट्रेनिंग देने के लिए किया गया तैयार




बारां में पंचायतीराज चुनाव के लिए मतदान दलों के कार्मिकों को ट्रेनिंग देने के लिए सोमवार को ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया।
यह ट्रेनिंग कार्यक्रम मिनी सचिवालय स्थित अटल सेवा केंद्र के सेमिनार हॉल में हुआ। इसमें जिलेभर से 47 ब्लॉक स्तरीय ट्रेनर्स शामिल हुए। विशेषज्ञ ट्रेनर्स ने जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच और उपसरपंच के चुनाव से जुड़े कामों व प्रक्रिया की जानकारी दी। ट्रेनर्स को ईवीएम व मतपेटियों से मतदान के तरीके और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बारे में भी बताया गया। ये प्रशिक्षक आने वाले दिनों में मतदान दलों के कार्मिकों को ब्लॉक स्तर पर ट्रेनिंग देंगे। ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान प्रभारी अधिकारी और जिला परिषद सीईओ राजीव तोमर ने निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुनील शर्मा, धर्मेन्द्र मेघवाल, पूनम गौतम और दिनेश गालव ने ब्लॉक स्तरीय ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने उनके सवालों और शंकाओं को दूर किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *