Headlines

पंचायत और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक:जिला प्रभारी बोलीं- कार्यकर्ता घर-घर जाकर आमजन से संवाद स्थापित करें




जालोर में आगामी पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर रविवार को आहोर के नामदेव छात्रावास में कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई। बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार हुई। बैठक राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी निर्देश के तहत हुई। आहोर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सरोज चौधरी ने बताया कि बैठक में पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाने के लिए संगठनात्मक ढांचे को सशक्त करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव करना होगा संवाद बैठक को संबोधित करते हुए पीसीसी महा सचिव और जालोर जिला प्रभारी सुमन यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद स्थापित करना होगा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की योजनाओं और वर्तमान सरकार की नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचानी होगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी निकाय चुनावों में जनता भाजपा को जवाब देगी। एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा सह-प्रभारी दिलीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ना होगा। जालोर जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमिला मेघवाल ने कहा कि पार्टी वार्ड स्तर पर बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेगी और उनकी राय के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ये कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल, संगठन महासचिव वीरेंद्र जोशी, जुल्फिकार अली भुट्टो, मदन दहिया, गजेंद्र सिंह डोडियाली, भंवरलाल छीपा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *