![]()
नरसिंहपुर जिले की मुंगवानी थाना पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लोगों को सरकारी विभागों में नौकरी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूलता था। पुलिस के अनुसार, मुंगवानी थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 146/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 3(5) के अंतर्गत कार्रवाई की गई। फरार आरोपी आलोक बाम्हने, जो सिवनी जिले के कुरई का निवासी है, उसे धनौरा क्षेत्र से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी आलोक बाम्हने ने स्वीकार किया कि वह अपनी लग्जरी जीवनशैली बनाए रखने के लिए लोगों को सरकारी नौकरी का लालच देकर ठगी करता था। उसने एक पीड़ित से स्कूलों में सर्वेयर की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस जांच के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पता चला कि उसने ठगी की रकम से एक वाहन और एक प्लॉट खरीदा था। पुलिस ने वाहन और प्लॉट से संबंधित दस्तावेज, साथ ही मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। कई जिलों में की जालसाजी पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी आलोक बाम्हने के खिलाफ भोपाल एसटीएफ, राहतगढ़ (सागर), कोतवाली बैतूल और श्यामला हिल्स (भोपाल) सहित कई जिलों में धोखाधड़ी, जालसाजी और चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। मुंगवानी थाना पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Source link
सरकारी नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी:नरसिंहपुर पुलिस ने आरोपी को सिवनी में किया गिरफ्तार
