![]()
बिना छुट्टी के कथा करने वाले सचिव को कारण बताओ नोटिस सौंपा गया है। जनपद सीईओ रीना कुमारिया ने हरदा जिले की खिरकिया जनपद पंचायत के सचिव सुरेश राजपूत यह नोटिस सौंपा है। सचिव पर ग्राम पंचायत हसनपुरा और ढोलगांव कला की जिम्मेदारी है। जानकारी के अनुसार, सचिव सुरेश राजपूत खिरकिया जनपद अध्यक्ष रानू पटेल के गांव सांगवामॉल में परचरी कथा कर रहे हैं। यह कथा 1 से 5 सितंबर 2026 तक होनी है। उनके बनाए गए बैनर-पोस्टर में उन्हें ‘सुरेश महाराज’ के नाम से संबोधित किया जा रहा है। यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि सुरेश राजपूत एक सरकारी कर्मचारी हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या उन्होंने कथा करने के लिए विभाग से अनुमति ली है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव के नियमित रूप से मौजूद न रहने से पंचायत के काम पर असर पड़ रहा है। पंचायत में साफ-सफाई और दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। सचिव सुरेश राजपूत के पास दो ग्राम पंचायतों का प्रभार है। उनकी इस धार्मिक कथा में सक्रिय भूमिका से सरकारी जिम्मेदारियों पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अभी तक सचिव राजपूत से इस बारे में बात नहीं हो पाई है।उनके नम्बर पर कॉल किया गया।लेकिन कथा का वाचन करने के दौरान उन्होंने रिसीव नही किया।
Source link
पंचायत सचिव बिना छुट्टी कथावाचक बने:हरदा में दो पंचायतों का प्रभार, सीईओ ने जारी किया नोटिस
