पटना8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सम्राट कैबिनेट की बैठक में बुधवार को 27 एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार विरासत विकास समिति में वित्त और लेखा से जुड़े काम के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
पटना संग्रहालय के रखरखाव और संचालन के लिए 40 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जेल विभाग में 14 नए अतिरिक्त पद बनाने की मंजूरी दी गई। इन पदों पर कक्षपालों की नियुक्ति की जाएगी।
सात निश्चय-3’ के तहत बिहार राज्य नारी पशुपालक सहकारी संघ (फेडरेशन) के गठन को मंजूरी दी गई। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29 तक कुल 14.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पशुपालन विभाग के नियंत्रणाधीन कुल 64 पशु अस्पतालों/इकाइयों के चिन्हितीकरण और पुनर्गठन को भी मंजूरी दी गई।
खबरें और भी हैं…

