Headlines

पंजाबी ट्रक ड्राइवर को अमेरिका में 20 बार चाकू मारे:ट्रक से 100m दूर लहूलुहान मिला; पंजाबी समुदाय में गुस्सा, बोले- नस्लीय हमले हो रहे




पंजाब के ड्राइवर पर अमेरिका में नस्लीय हमला हुआ है। हमलवार ने आराम कर रहे ड्राइवर पर सोमवार सुबह पहले नस्लीय टिप्पणी की। उसके बाद चाकू से हमला कर दिया। पंजाबी कम्युटी के व्यक्ति पवित्र सिंह ने बताया कि ड्राइवर की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को पूरे घटनाक्रम की सूचना दे दी है। पवित्र सिंह ने कहा कि ड्राइवर पंजाब में कहां का रहने वाला है, यह जानकारी नहीं है। अभी उसकी हालत गंभीर है और बोलने में असमर्थ है। वह डब्ल्यूजे ट्रांसपोर्ट में काम करता था। सुबह रेस्ट लेन पर खड़े अपने ट्रक से करीब 100 मीटर की दूरी पर वह खून से लथपथ मिला। इसके बाद हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया। हमले के बाद से पंजाबी समुदाय के लोगों को में गुस्सा है। लोगों ने कहा कि पंजाबियों पर लगातार हेट स्पीच और हमले बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके यहां का स्थानीय मीडिया तक इसे कवरेज नहीं देता। उनकी आवाज को दबाया जाता है, ताकि दुनिया को पता न चल सके। जानें हमले के बाद सामने आए वीडियो में क्या दिखा अमेरिकी मीडिया में खामोशी, समुदाय ने उठाया मुद्दा दिलचस्प बात यह है कि इस गंभीर घटना को अभी तक किसी प्रमुख अमेरिकी न्यूज चैनल या अखबार ने कवर नहीं किया है। स्थानीय पंजाबी समुदाय ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना को उजागर करने और दुनिया भर में साझा करने की अपील की है। उनका कहना है कि अमेरिका में उनकी कम्युनिटी के साथ हो रहे भेदभाव और नफरत की घटनाओं को मीडिया में जगह नहीं मिल रही है। डेढ़ लाख सिख ड्राइवर, बढ़ रहा हेट क्राइम यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब अमेरिका में सिख और पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ नफरत की घटनाएं बढ़ रही हैं। हाल ही में अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) ने एक विवादास्पद पोस्ट में मिस्टर सिंह का जिक्र करते हुए सिख ड्राइवरों को निशाना बनाया था, जिसकी कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यू समेत कई नेताओं ने कड़ी निंदा की थी। उत्तरी अमेरिकी पंजाबी ट्रकिंग एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिका में करीब डेढ़ लाख सिख ट्रक ड्राइवर हैं, जो लगातार नस्लीय प्रोफाइलिंग का शिकार हो रहे हैं। FBI की हेट क्राइम वेबसाइट पर दर्ज कराएं शिकायत विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट स्थानीय पुलिस और FBI की हेट क्राइम वेबसाइट पर दर्ज करानी चाहिए। सिख कोएलिशन जैसी संस्थाएं भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रही हैं। समुदाय के लोग अधिकारियों से इस मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *