![]()
पठानकोट के युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक 3 महीने पहले ही रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था। वहां एक स्टोर में काम करता था। वह किसी काम के लिए कनाडा के कैलगरी गया था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। मामला कनाडा के कैलगरी स्थित कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड के 1100 ब्लॉक का है। मृतक की पहचान हरजस सिंह (24) के रूप में हुई है। पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने के लिए अपील
जैसे ही इसकी सूचना पठानकोट के सुंदर नगर स्थित उसके घर पहुंची, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने सरकार से मांग की है कि मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रशासनिक मदद मुहैया कराई जाए। फायरिंग की सूचना के बाद पहुंची पुलिस
कैलगरी पुलिस की होमिसाइड यूनिट मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को तड़के करीब 12:55 बजे कॉर्नस्टोन बुलेवर्ड एन.ई. के 1100 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां अधिकारियों को युवक मृत अवस्था में मिला। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास इस घटना से जुड़ी कोई जानकारी है तो वे 403-266-1234 पर संपर्क करें। इसके अलावा क्राइम स्टॉपर्स के जरिए गुमनाम रूप से भी जानकारी दी जा सकती है। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
पंजाबी युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या:कैलगरी में हुई फायरिंग, पठानकोट से 3 महीने पहले नौकरी के लिए अमेरिका गया था
