Headlines

पाकुड़ में बस-ट्रक की आमने-सामने टक्कर:बस का केबिन क्षतिग्रस्त, एक घायल की हालत गंभीर, चालक समेत तीन घायल




मंगलवार सुबह पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क पर नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल के पास यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सोनाजोड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, यात्री बस ‘अभिषेक’ (JH 04 AC/2495) मंगलवार सुबह पाकुड़ से दुमका की ओर जा रही थी। इसी दौरान शहरकोल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले हिस्से और केबिन को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। बस चालक मुमताज अंसारी समेत दो यात्री घायल दुर्घटना में बस चालक मुमताज अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके अलावा बस के केबिन में बैठे विद्युत मरांडी और कविता कर नामक महिला भी घायल हुई हैं। तीनों को इलाज के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ. दयानंद आर्या ने घायलों का उपचार किया। डॉ. आर्या ने बताया कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है। वहीं, बस और ट्रक की टक्कर के कारण सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुर्घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। बस सड़क से नीचे नहीं उतारता तो हो सकता था बड़ा हादसा घायल बस चालक मुमताज अंसारी ने बताया कि वह बस को अपनी लेन में लेकर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बस में जोरदार टक्कर मार दी। मुमताज अंसारी के अनुसार, ट्रक को सामने से आते देख उन्होंने टक्कर से बचने के लिए बस को सड़क से नीचे उतारने का प्रयास किया। हालांकि, इसके बावजूद ट्रक बस से टकरा गया। बस का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। चालक ने बताया कि बस को सड़क से नीचे उतारने के प्रयास के कारण बड़ा हादसा टल गया और कई यात्रियों की जान बच गई। इधर, पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *