Headlines

जालंधर पहुंचे भाजपा पंजाब इंचार्ज सतीश पूनिया:बोले-84 के दंगों की दोषी कांग्रेस, आप का कोई राजनीतिक विचार नहीं, पंजाब में किए वादे पूरे नहीं किए




जालंधर में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने राज्यस्तरीय बैठक की। इसमें भाजपा के पंजाब के नए इंचार्ज सतीश पूनिया पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का कोई विचार नहीं है। जनता के साथ जो वादे किए थे वे पूरे नहीं कर पाई है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सज्जन कुमार की शोक सभा में जाने वाले भाजपा एमपी पर केंद्र सरकार ने एक्शन लिया है। वे लोग व्यक्तिगत तौर पर गए थे न कि पार्टी की तरफ से। उन्होंने कहा कि 1984 के दंगों के कांग्रेस दोषी है।
सतीश पूनिया ने कहाकि भाजपा पार्टी के मिशन पंजाब को लेकर नेताओं व कार्यकर्ताओं से मीटिंग कर रही है। जिसमें पार्टी के सगंठन, विचार और जनता के आशीर्वाद से पंजाब में सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जैसा कि सभी नेता पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी, वह भी इसी बात को दोहरा रहे हैं। अभी कुछ मुकाकातों को गठबंधन से जोड़कर न देखा जाए। 7 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी पंजाब भाजपा
ऐसे में उसी कड़ी में अलग-अलग तरीके की संगठनात्म नीतियों को लेकर काम किया जा रहा है। उनके पंजाब दौरे से पहले बीएल संतोश, शिवराज चौहान पंजाब दौरे पर आए थे। वहीं पंजाब में 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू होने जा रहा है, जो 17 अक्टूबर में खत्म होगा। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सालों से लोगों की सेवा की है। जिसमें गुजरात के मुख्यमंत्री के पद पर तैनात रहते लोगों की सेवा की और अब 12 सालों से देश के प्रधानमंत्री बनने पर लोगों की सेवा कर रहे है। ऐसे में पीएम द्वारा जारी की गई समान्य योजनाओं से लोगों का जीवन बदला है। उन्होंने कहा कि 2026 में पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होंगे। ऐसे में पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने के चलते समाज से जुड़े कामकाज किए जाएंगे, उसी को लेकर आज जालंधर में नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ वर्कशाप लगाई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *