Headlines

पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह आज लौट सकते हैं:गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगे, AAP-BJP को घेरने का माइक्रो मैनेजमेंट तैयार




पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह के आज पंजाब लौट सकते हैं। संभावना है कि परगट सिंह आज दिल्ली में कांग्रेस के प्रस्तावित ‘वोट चोरी’ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद देर शाम पंजाब लौटेंगे। पंजाब पहुंचने पर वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगे। इसके बाद पार्टी का काम संभालने का कार्यक्रम है। चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस लीडरशिप की मीटिंग भी प्रस्तावित है। वहीं, कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पंजाब में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैलियों का दौर शुरू होगा। कांग्रेस ने पंजाब में AAP और BJP को घेरने के लिए माइक्रो मैनेजमेंट की रणनीति तैयार की है। इसमें ब्लॉक और बूथ लेवल पर रैलियां करने के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में जाकर पेंफ्लेट बांटने तक का प्लान शामिल है। नवनियुक्त प्रधान के पंजाब लौटने के साथ ही उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म कर नेताओं को एक टीम के रूप में साथ लेकर चलने की होगी। इसके साथ ही वड़िंग गुट की नाराज ब्रिगेड को साथ लाना भी उनके लिए चुनौती रहेगी। सोमवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में हिस्सा लिया और राहुल गांधी से मिले।
मीटिंग से 3 संकेत…AAP-BJP को माइक्रो मैनेजमेंट से घेरेगी कांग्रेस पर्पल पगड़ी-हाथ में डायरी, नोट बनाते नजर आए परगट
कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में पर्पल पगड़ी बांधकर पहुंचे परगट सिंह के हाथों में पेन-पैड नजर आया। मीटिंग हॉल की लास्ट लाइन में बैठे परगट सिंह राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे की बताई बातों का नोटपैड पर नोट्स बनाते नजर आए। 25-26 नवंबर को स्टेट रैलियां, पंजाब का नाम तय नहीं
दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में पंजाब से कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह ने भी भाग लिया। इस दौरान बताया गया कि यूपी सहित 6 अलग-अलग जगह से दिल्ली चलो यात्रा शुरू की जाएगी। हालांकि ये यात्रा चुनावी राज्य वाले पंजाब से भी दिल्ली जाएगी या नहीं इसके बारे में क्लीयर नहीं किया गया है। कांग्रेस लीडरशिप ने बताया कि वोट बचाओ, देश बचाओ और सीईसी हटाओ के नारे के साथ रैलियां होंगी। सभी रैलियां दिल्ली पहुंचेंगे और यहां पर बड़ा प्रदर्शन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *