![]()
बोकारो की जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बुन के पति रमेश कुमार ने अपनी पत्नी, सास और ड्राइवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई। मेडिकल जांच में रमेश कुमार के शरीर पर दांत काटने के निशान मिले हैं। रमेश कुमार ने बताया कि यह विवाद ड्राइवर को धमकी देने के सवाल पर पत्नी से बहस के बाद शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। इस मामले में दूसरे पक्ष का बयान अभी नहीं आया है। रमेश कुमार का दावा है कि थाना परिसर में उन्हें हेमलता बुन के फूफाजी ने फोन पर धमकी दी। उन्होंने डीसी के स्टेनो अजय यादव पर संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। रमेश कुमार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
Source link
पति ने खेल अधिकारी पत्नी पर लगाया मारपीट का आरोप:बोकारो सिटी थाना में आवेदन, शरीर पर दांत काटने के निशान मिलने का दावा
