पंजाब के सरकारी स्कूल की हाई-टेक लाइब्रेरी की वीडियो वायरल:केजरीवाल बोले- बात सिर्फ नियत की है




पंजाब के सरकारी स्कूलों में बदलाव और बुनियादी ढांचे के कायाकल्प को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार लगातार दावे कर रही है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर पंजाब के एक सरकारी स्कूल की आधुनिक और सुसज्जित लाइब्रेरी की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर सरकारी स्कूल की इस लाइब्रेरी का वीडियो साझा किया था। वीडियो में दिख रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं की तारीफ करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस पोस्ट को रीपोस्ट किया। बात सिर्फ नियत की है-केजरीवाल अरविंद केजरीवाल ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि पंजाब के सरकारी स्कूल में बनी यह विश्वस्तरीय लाइब्रेरी इस बात का प्रमाण है कि अगर सरकार की नियत साफ हो, तो सरकारी व्यवस्था को भी प्राइवेट से बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बात सिर्फ नियत की है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का दावा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में स्कूल लाइब्रेरी की झलक दिखाई गई है, जो आधुनिक फर्नीचर, वाई-फाई और कई तरह की पुस्तकों से लैस नजर आ रही है। राज्य सरकार का कहना है कि पंजाब भर के सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ स्मार्ट क्लासरूम और मॉडल लाइब्रेरी स्थापित करने का काम तेजी से जारी है। राजनीतिक बयानबाजी भी तेज एक ओर जहां आम आदमी पार्टी इसे पंजाब के शिक्षा मॉडल की बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश कर रही है, वहीं विपक्षी दल समय-समय पर जमीनी हकीकत को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर इस लाइब्रेरी का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इस बदलाव की सराहना भी कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *