Headlines

पंजाब के 3 युवकों का कीनिया में अपपहरण:जालंधर के युवक से मांगी 58 लाख फिरौती, गैंगस्टर खान बाबा ने मारपीट का वीडियो भेजा




जालंधर के फिल्लौर से विदेश गए नौजवान का ठगी के बाद अपहरण कर लिया गया। गांव भैणी के रहने वाले 30 वर्षीय राकेश कुमार को कीनिया में एक आपराधिक गिरोह ने अगवा कर लिया है।
अपहरणकर्ताओं ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसका वीडियो व्हाट्सएप पर परिजनों को भेजा है और उसे सुरक्षित छोड़ने के एवज में 70 हजार डॉलर यानी करीब 58 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।
पीड़ित परिवार ने अब पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि उनके बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाया जाए और आरोपी ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
पीड़ित राकेश के पिता कश्मीर लाल ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को इटली भेजने के लिए 2 एजेंटों से संपर्क किया था। इनमें से एक एजेंट परमजीत सिंह इटली में रहता है और उसकी महिला साथी पास के ही गांव भारसिंहपुर की रहने वाली है।
एजेंटों ने राकेश को इटली भेजने का सौदा 9 लाख 50 हजार रुपए में तय किया था। बातचीत के बाद परिजनों ने 2 लाख रुपए एडवांस महिला एजेंट के भाई को दे दी थी और बाकी रकम इटली पहुंचने के बाद देना तय हुआ था। एजेंटों ने कहा था कि पहले राकेश को कीनिया भेजा जाएगा और वहां से उसकी इटली की सीधी फ्लाइट करवाई जाएगी। दुबई के रास्ते कीनिया पहुंचा, वहीं से 3 पंजाबी युवक बंधक बनाए
एजेंटों ने 5 अगस्त को राकेश की जयपुर से कीनिया के लिए फ्लाइट करवाई, जिसका स्टे दुबई में था। कीनिया पहुंचते ही वहां सक्रिय एक गिरोह ने राकेश और उसके साथ मौजूद दो अन्य पंजाबी युवकों को बंधक बना लिया। 6 अगस्त को अपहरणकर्ताओं ने राकेश की जमकर पिटाई की और उसका वीडियो परिजनों को व्हाट्सएप पर भेज दिया। इसके साथ ही एक फोन कॉल के जरिए परिजनों को धमकी दी गई कि अगर 5 घंटे के भीतर 70 हजार डॉलर नहीं भेजे गए तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। खान बाबा नाम का गैंगस्टर कर रहा पंजाबी में बात
पीड़ित के पिता के अनुसार, खुद को ‘खान बाबा’ बताने वाला यह गैंगस्टर फोन पर पंजाबी भाषा में बात कर रहा था। इसके बाद उसने अंग्रेजी में मैसेज भेजने शुरू कर दिए और दावा किया कि राकेश इस समय यूगांडा में उसकी कस्टडी में है। आरोपी ने परिजनों को बताया कि एजेंट परमजीत सिंह से उसके पैसे का लेन-देन है और उसी वजह से उसने राकेश को अगवा किया है। अगर परमजीत उसके पैसे चुका देता है तो वह राकेश को छोड़ देगा। परिजनों का कहना है कि अब एजेंट परमजीत सिंह उनका फोन उठाना बंद कर चुका है। आप नेता ने घर पहुंचकर बंधाया ढांढस, पुलिस में शिकायत दर्ज
मामले की खबर मिलते ही आम आदमी पार्टी हलका फिलौर के पूर्व प्रभारी प्रिंसिपल प्रेम कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार और प्रशासन के सहयोग से राकेश को जल्द से जल्द सही-सलामत भारत वापस लाया जाएगा और आरोपी एजेंटों को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन में लिखित शिकायत दर्ज कराकर आरोपी ट्रैवल एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई और बेटे की सुरक्षित वतन वापसी की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *