Headlines

पंजाब- गनपॉइंट पर मां-बेटी से ₹25 लाख की लूट:छत से घुस टॉयलेट में छिपे लुटेरे, महिला को देखते ही मुंह में पिस्टल ठूंसी; पति आर्मी में




तरनतारन में रविवार रात एक परिवार को 3 लुटेरों ने गनपॉइंट पर लूट लिया। परिजन के अनुसार, लुटेरे घर में रखे करीब 20 लाख रुपए के सोने के आभूषण, करीब 4 लाख रुपए कैश और घरेलू सामान लेकर भाग गए। उन्होंने चेहरे ढंके हुए थे, इसलिए कोई भी उनका चेहरा नहीं देख सका। घटना उस समय हुई जब घर में महिला, उसकी बेटी और 5 साल का बेटा ही था। महिला का पति आर्मी में है। जबकि, बेटा करीब डेढ़ साल से ऑस्ट्रेलिया में रहता है। महिला ने पुलिस को बताया है कि लुटेरे छत से घर में दाखिल हुए थे। उन्होंने पिस्टल दिखाकर पूरे परिवार को कमरे में बंधक बनाया। इसके बाद लूट का अंजाम दिया। बड़ी बात यह है कि लुटेरे अपनी पहचान छुपाने के डर से घर में लगे सीसीटीवी की DVR भी ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। टॉयलेट में आकर छिपे थे बदमाश यह घटना तरनतारन के गांव नौरंगाबाद में हुई है। घर में मौजूद रही महिला बलजिंदर कौर ने पुलिस को बताया है कि वह रविवार रात करीब ढाई बजे टॉयलेट जाने के लिए उठी थीं। जब वह टॉयलेट में गईं और लाइट चलाई तो टॉयलेट में पहले ही 3 लोग छिपे बैठे थे। उन्हें अचानक देखकर महिला डर गई। हालांकि, महिला के चिल्लाने से पहले ही एक युवक ने फौरन उठकर महिला का मुंह पिस्टल घुसेड़कर बंद कर दिया, जिससे उसकी आवाज नहीं निकली। इसके बाद एक युवक ने पूरे परिवार को मार देने की धमकी दी। एक के पास पिस्टल, दो के पास रॉड थी बलजिंदर कौर ने बताया कि हल्की सी खटपट सुनकर उनकी बेटी अमोलदीप कौर भी जाग गई। वह अपने कमरे से बाहर आई तो लुटेरों ने उसे भी बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने बलजिंदर के 5 साल के बेटे को भी उसकी मां और बहन के साथ बांध दिया। लुटेरों ने तीनों को एक कमरे में बंद किया। इसके बाद तीनों में से 2 लोग घर में लूट करने लगे। जबकि, एक युवक बलजिंदर कौर और उनके बेटा-बेटी की निगरानी करने लगा। बलजिंदर कौर का कहना है कि तीनों में से केवल एक युवक के पास पिस्टल थी। बाकी दोनों के बाद रॉड थीं। लुटेरों के जाने के बाद बेटे ने हाथ खोले महिला ने बताया कि आरोपियों को पहले से जानकारी थी कि घर में सोना रखा है। वे बार-बार कह रहे थे कि शादी और पार्टी के दौरान काफी गहने पहने गए थे और सारा सामान घर में ही मौजूद है। बलजिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने लुटेरों को समझाने की कोशिश की कि गहने ससुराल में हैं, लेकिन बदमाश नहीं माने और पूरे घर की तलाशी ली। महिला के मुताबिक, आरोपी घर से करीब 20 लाख का सोना, लगभग 4 लाख रुपए कैश, 3 मोबाइल फोन, गैस सिलेंडर और बुलेट मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान लूटकर ले गए। उन्होंने यहां तक कि माथा टेकने के लिए रखे 2 हजार रुपए भी उन्होंने नहीं छोड़े। महिला ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी बदमाश अपने साथ ले गए, जिससे कोई फुटेज नहीं बची। घटना के बाद उनके छोटे बच्चे ने किसी तरह उनके हाथ खोले, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे DSP घटना की सूचना मिलते ही सब-डिवीजन श्री गोइंडवाल साहिब के DSP हरिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज कर घटनास्थल का जायजा लिया। DSP का कहना है कि पीड़ित महिलाओं के बयानों के आधार पर सदर थाना तरनतारन में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस अब नौरंगाबाद और उसके आसपास के रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि लुटेरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ पढ़ें पूरी खबर… लुधियाना में गारमेंट सप्लायर से दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने सोने की चेन-कैश छीना लुधियाना में फिरोजपुर रोड के एलिवेटेड फ्लाईओवर के पास एक गारमेंट सप्लायर को हथियारों के बल पर लूट लिया गया। बदमाशों ने पहले पीड़ित का रास्ता रोका। फिर पैंट में छिपाई हुई बंदूक दिखाई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *