Headlines

शिमला के दरकाली में भूस्खलन से सड़क बंद:भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बहाली की मांग की, 7 दिन से बस सेवा ठप




रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत दरकाली में भूस्खलन के कारण पिछले एक सप्ताह से जनजीवन पटरी से उतर गया है। जगात (जगोती) के पास भारी भूस्खलन होने से मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई है। इस गंभीर समस्या का जायजा लेने आज भाजपा नेता और हिमकोफेड के पूर्व चेयरमैन कौल सिंह नेगी ने विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। मौके पर ग्रामीणों की मुश्किलें सुनने के बाद भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के रवैये पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले सात दिनों से इस मार्ग पर बसों की आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ी है। सड़क बंद होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, सरकारी व निजी क्षेत्र के कर्मचारियों और दैनिक कार्यों के लिए रामपुर आने-जाने वाले ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है। लोग मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं। सुरक्षा के लिए तुरंत ‘डंगा’ लगाने की चेतावनी नेगी ने सड़क का निरीक्षण करते हुए बताया कि भूस्खलन के कारण सड़क का एक बड़ा हिस्सा बीच में से धंस गया है, जो बेहद खतरनाक स्थिति में है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस धंसे हुए स्थान पर सुरक्षा के लिहाज से तुरंत डंगा (रिटेनिंग वॉल) लगाया जाए। उन्होंने विभाग को सचेत करते हुए कहा कि यदि यहां तुरंत डंगा नहीं लगाया गया, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ा और भयानक हादसा हो सकता है। प्रशासन जनता की सुविधा को दे प्राथमिकता भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन (हिमकोफेड) कौल सिंह नेगी का कहना है​ कि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन को तुरंत मुस्तैद होना चाहिए। मेरी लोक निर्माण विभाग से मांग है कि इस सड़क को युद्धस्तर पर बहाल किया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। जनता की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।” दौरे के दौरान ये रहे उपस्थित इस मौके पर कौल सिंह नेगी के साथ बीडीसी (BDC) सदस्य वीर सिंह भंडारी, भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष अनु रोष्टा, चेतन पाकला, डिम्पल सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द से जल्द मार्ग बहाल करने की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *