![]()
मोगा में मंगलवार को 103 वर्षीय बुजुर्ग के निधन पर परिवार ने उन्हें अनोखे अंदाज में अंतिम विदाई दी। पोतों और परिवार के अन्य सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी अंतिम यात्रा निकाली। इस दौरान DJ पर ‘सब तों सोहणी यारी ओए, दुनिया च दादे-पोते दी’ गाना बजाया गया। पोतों ने DJ पर डांस किया, वहीं उनकी आंखों में दादा को खोने का गम भी साफ नजर आया। अर्थी को भी गुब्बारों से सजाया गया और पूरे रास्ते परिवार के लोग साथ रहे। परिवार के मुताबिक, वह मेहनत-मजदूरी के साथ सिलाई का काम भी करते थे। उन्होंने करीब 10 पैसे में कपड़े सिलकर परिवार का गुजारा चलाया। पोते प्रेम सिंह ने बताया कि माता-पिता के निधन के बाद दादा ने ही उनका पालन-पोषण किया। कभी माता-पिता की कमी महसूस नहीं होने दी। दादा ने उन्हें पढ़ाया और जीवन के हर पड़ाव पर माता-पिता की तरह साथ दिया। दादा के दिए संस्कार और प्यार हमेशा उनकी विरासत बने रहेंगे। अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला…
Source link
पंजाब- दादा की अंतिम विदाई में नाचे पोते:मोगा में यात्रा के दौरान DJ-ढोल बजाए, गाना लगाया- सब तों सोहणी यारी ओए, दादे-पोते दी
