Headlines

Himachal NSUI Election | Mandi Membership Drive Online App Process



प्रदेश प्रभारी केके शास्त्री जानकारी देते हुए।

हिमाचल प्रदेश में लगभग 11 साल बाद NSUI के आंतरिक चुनाव होने जा रहे हैं। मंडी में संगठन ने चुनाव प्रक्रिया की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार पूरी चुनाव प्रक्रिया एप आधारित और ऑनलाइन माध्यम से होगी। NSUI के प्रदेश प्रभारी केके शास्त्री ने मंडी में एक

.

सदस्यता के लिए 16 से 27 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है, और इसका शुल्क 45 रुपए रखा है। शास्त्री ने जानकारी दी कि चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में कॉलेज और विश्वविद्यालय इकाइयों के चुनाव होंगे, जिनके परिणाम 6 अक्टूबर 2026 तक घोषित किए जाएंगे। दूसरे चरण में जिला और प्रदेश अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे।

जिला और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्टूबर को

जिला और प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए मतदान 17 अक्टूबर, 2026 को होगा, और इसके परिणाम 20 अक्टूबर 2026 को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक के उपयोग पर जोर दिया।

ऑनलाइन सदस्यता प्रक्रिया से जुड़ने का आह्वान

मंडी जिले में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए एक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे युवाओं तक पहुंचें और उन्हें ऑनलाइन सदस्यता प्रक्रिया से जुड़ने में सहायता करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *