Headlines

पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर विरेंद्र जोबन को अरेस्ट किया:अंगोला से दबोचा; फर्जी पासपोर्ट पर विदेश गया था, 4 मर्डर केस में शामिल




पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘वार ऑन गैंगस्टर’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल ऑपरेशन ‘ऑपरेशन लॉन्ग आर्म’ के तहत पंजाब के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वीरेंद्र जोबन को अफ्रीकी देश अंगोला से आज गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी चार सनसनीखेज हत्या के मामलों में वांछित था और फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश फरार हो गया था। यह जानकारी एजीटीएफ के एसपी बिक्रमजीत सिंह ने दी है। 3 महीने चला इंटेलिजेंस ऑपरेशन एसपी ने बताया कि आरोपी की लोकेशन का पता लगाने के लिए करीब तीन महीने तक इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन चलाया गया। विभिन्न स्रोतों से मिली सूचनाओं को केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा किया गया, जिसके बाद अंगोला में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मनजोत सिंह नामक एक अन्य आरोपी को भी पकड़ा गया है, जो हरियाणा में वांछित बताया जा रहा है। फर्जी पासपोर्ट से भागा था विदेश अधिकारियों के अनुसार, जोबन ने ‘संदीप’ नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश में शरण ले ली थी। फर्जी पहचान के कारण उसकी तलाश और ट्रैकिंग में चुनौतियां सामने आईं, लेकिन विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय व तकनीकी निगरानी के माध्यम से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पंजाब सरकार ने वीरेंद्र जोबन पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ था। विदेश से चल रही रंगदारी पर लगेगी रोक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विदेशों में बैठे गैंगस्टर लगातार एक्सटॉर्शन कॉल, धमकियों और रंगदारी नेटवर्क के जरिए पंजाब में अपराध संचालित करने की कोशिश करते हैं। वीरेंद्र जोबन की गिरफ्तारी से ऐसे नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने कहा, “जो लोग विदेश में बैठकर पंजाब में अपराध को अंजाम देने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें यह संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है।” अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से तालमेल बना बड़ी ताकत AGTF ने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ भी प्रभावी समन्वय किया गया। विदेशी धरती पर गिरफ्तारी के लिए सभी कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। अब आरोपी को जल्द पंजाब लाने के प्रयास किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *