Headlines

पंजाब बंद के बीच अमृतसर में फंसे यात्री:देहरादून से पहुंचीं महिला, हरगोबिंदपुर की बस नहीं मिली; आवाजाही प्रभावित




कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से आज पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। इसका असर अब अमृतसर में भी दिखाई देने लगा है। शहर के कई इलाकों में आवाजाही प्रभावित हुई है। वहीं, अमृतसर के बस स्टैंड पर भी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। सुबह से ही यात्री बसों के आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन काफी समय बीतने के बावजूद उन्हें बसें नहीं मिल पा रही हैं। बस स्टैंड पर मौजूद यात्री जसकीरत कौर ने बताया कि वह देहरादून से अमृतसर पहुंची हैं। उन्हें हरगोबिंदपुर जाना है। उन्होंने कहा कि वह सुबह से बस का इंतजार कर रही हैं। अभी तक हरगोबिंदपुर जाने के लिए कोई बस नहीं मिली है। सामान लेकर बसों के आने की उम्मीद में खड़े यात्री इसी तरह कई अन्य यात्री भी अमृतसर के बस स्टैंड पर बसों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। कुछ यात्री सामान लेकर बसों के आने की उम्मीद में खड़े हैं, जबकि कुछ बसों की जानकारी लेने के लिए इधर-उधर पूछताछ करते दिखाई दे रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *