Headlines

पंजाब में तीन दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:कल से ओलावृष्टि की संभावना, तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे, सुबह सर्दी का अहसास




पंजाब और चंडीगढ़ में तीन दिन आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। आज (13 अक्टूबर) को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं, 14 और 15 अक्टूबर को भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री भाखड़ा डैम में दर्ज किया गया।
6 जिलों के लिए विभाग ने जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आज पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, फाजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, चंडीगढ़ में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। चंडीगढ़ के लिए 13 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। इस तरह की मौसम की स्थिति बनी मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी हरियाणा के आसपास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से पंजाब और चंडीगढ़ में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में 14 और 15 अक्टूबर को भी आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। 16 अक्टूबर के लिए फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। गर्मी कम होने से पंजाब में बिजली की मांग घटी पंजाब में गर्मी कम होने से बिजली की मांग में कमी आई है। मंगलवार सुबह 6:51 बजे राज्य में बिजली की मांग 8,202 मेगावाट दर्ज की गई। इस दौरान राज्य में 4,888 मेगावाट बिजली पैदा हुई, जबकि 3,317 मेगावाट बिजली बाहर से ली गई। बिजली की तय सप्लाई 3,612 मेगावाट थी, लेकिन वास्तविक ड्रॉअल 295 मेगावाट कम रहा। बिजली की फ्रीक्वेंसी 49.98 हर्ट्ज दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *