![]()
पंजाब में पहले से बनी सड़कों के दोबारा निर्माण के नाम पर करीब 500 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितता का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग जिन सड़कों का निर्माण पहले ही कर चुका था, उन्हीं सड़कों के लिए पंजाब मंडी बोर्ड ने दोबारा टेंडर जारी किए और कथित तौर पर भुगतान भी कर दिया। मामले में गुरदासपुर निवासी रणजीत सिंह ने जनहित याचिका दायर कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। 5 पॉइंट में पढ़ें याचिका में क्या कहा… अन्य प्रतिवादी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा
हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार सहित अन्य प्रतिवादी पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिका में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्षों का जवाब और मामले में आगे की न्यायिक कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। फिलहाल ये आरोप हैं और अदालत में साबित होना बाकी है।
Source link
पंजाब में सड़कों के नाम पर ₹500 करोड़ का घोटाला:पहले से बनी रोड के दोबारा टेंडर-भुगतान का दावा, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब
