Headlines

पंजाब में AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या:फिरोजपुर में दोस्तों के साथ कार में बैठे थे, बाइक पर आए 2 हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग की




फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए नकाबपोश हमलावरों ने कार में बैठे 3 लोगों और 2 बाइक सवारों पर गोलियां चलाईं। इस फायरिंग में आप नेता की मौत हो गई, जबिक एक साथी घायल हो गया। आप नेता की पहचान गुरप्रीत सिंह (45) और घायल की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हरप्रीत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगे रेफर कर दिया गया। घटना ममदोट में सामने आई। मौके पर पहुंचे फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि चुनावों की रंजिश के चलते ये विवाद हुआ है। फिलहाल जांच जारी है। जांच मुकम्मल होने के बाद मामले में सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इस बारे में वह अभी नहीं बता सकते। सिविल अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक शनिवार रात करीब 8 बजे 2 घायल व्यक्ति अस्पताल पहुंचे थे। एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *