Headlines

लुधियाना में पासपोर्ट ऑफिस के पास मिला शव:कई वाहन ऊपर से गुजरे, ऑटो ड्राइवर ने पुलिस को बुलाया; नहीं हुई पहचान




लुधियाना के जालंधर बाईपास स्थित पासपोर्ट ऑफिस के सामने लुधियाना-जालंधर मेन रोड पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 30-35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव की हालत इतनी बिगड़ गई की उसकी पहचान तक होना मुश्किल हो गया। शव के ऊपर कई वाहन गुजरे। शव का पेट और चेहरा बुरी तरह से वाहनों के टायरों से कुचला गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहगीर ने सड़क किनारे पड़ा देखा शव
शिकायतकर्ता मुकेश सहगल निवासी बी-32/27, गली नंबर-8, भारती कॉलोनी, बहादुरके रोड ने पुलिस को बताया कि 28 अगस्त 2026 को वह पासपोर्ट ऑफिस, जालंधर बाईपास के सामने अपने ऑटो पर मौजूद था। इसी दौरान उसे लुधियाना से जालंधर मेन रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। हुलिए से मजदूर लग रहा था मृतक
शिकायतकर्ता के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल थी। उसके पहनावे और शारीरिक बनावट से वह मजदूर प्रतीत हो रहा था। प्रथम दृष्टया आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उसकी मौत हुई। पुलिस ने पहचान कराने की कोशिश की
घटना की सूचना मिलने के कुछ समय बाद थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मचारियों ने मृतक की पहचान कराने के लिए काफी प्रयास किए। आस-पास मौजूद लोगों और राहगीरों से भी शव की पहचान करवाने की कोशिश की गई, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज
मामले में थाना सलेम टाबरी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281 और 106 BNS के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *