पंजाब में SIR में लगे BLO की सुरक्षा होगी मजबूत:पटियाला-बरनाला में गाली गलौच-दुर्व्यवहार के बाद फैसला; 2 एफआईआर दर्ज




पंजाब के पटियाला और बरनाला जिले में बीएलओ के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं। जिसके बााद पंजाब इलेक्शन कमीशन एक्टिव हो गया है। पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने आज कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लगे बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राज्य के सभी जिला चुनाव अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एसआईआर अभियान के दौरान बीएलओ की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने पंजाब के सभी मतदाताओं से भी अपील की कि वे बीएलओ को पूर्ण सहयोग दें तथा यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में इस प्रकार की अप्रिय घटनाएं न हों। अब 2 मामलों को क्रमवाइज जानिए 1. पटियाला के आनंद नगर क्षेत्र में बूथ संख्या 113 के बीएलओ पर एक स्थानीय निवासी ने उस समय हमला कर दिया, जब अधिकारी एस.आई.आर. प्रक्रिया के संबंध में उससे आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे थे। इस घटना के बाद थाना त्रिपड़ी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 115(2), 351(3), 221 और 132 के तहत आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। 2. बरनाला जिले के धनौला क्षेत्र में बूथ संख्या 103, अकालगढ़ कोठे के बी.एल.ओ. के साथ भी एसआईआर संबंधी कार्य के दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने गाली-गलौज की तथा हमला किया। इस संबंध में थाना धनौला में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 132, 221 और 115(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोहाली में आया था मामला मोहाली में एसआईआर के दौरान विवाद हुआ था। इस दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेताओं में झड़प हुई थी। इसमें भाजपा नेता घायल हो गए थे। इसके बाद यह मामला राजनीतिक रंग ले गया था। इसके बाद बीजेपी के स्टेट प्रधान केवल सिंह ढिल्लों मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद में मोहाली में आप के नेता पर केस दर्ज हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *