Headlines

पंजाब- रेप के बाद महिला की हत्या:फरीदकोट में ईंटों से सिर कुचला, अर्धनग्न लाश मिली; CCTV से पकड़ा गया




फरीदकोट में बुजुर्ग महिला की अर्धनग्न लाश मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी ने महिला के साथ पहले रेप किया, फिर ईंटों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। लेकिन CCTV के जरिए फरीदकोट पुलिस ने उसे 24 घंटे में पकड़ लिया। 27 अगस्त की सुबह फरीदकोट की नई अनाज मंडी में 60 वर्षीय महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। डीएसपी और थाना सिटी-2 के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद एसएसपी गुरबंस सिंह बैस के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब पीने का आदी है। अकसर शराब के नशे में अपने साथी मजदूरों के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। वारदात के वक्त भी उसने शराब पी रखी थी। अनाज मंडी में रहती थी बुजुर्ग महिला
जानकारी के मुताबिक महिला अनाज मंडी में ही एक पुरानी दुकान में रहती थी। दिन में वह मंडी में घूमती और रात को सोने के लिए दुकान में चली जाती थी। मंडी में काम करने वाले मजदूर या दुकानदार उसे खाना देते थे। 27 अगस्त की सुबह महिला किसी को नहीं दिखी। मजदूरों ने उसकी तलाश की। इस दौरान कुछ मजदूर वहां पहुंचे, जहां वह सोती थी। अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश
यहां मजदूरों को उसकी लाश अर्धनग्न हात में मिली। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जांच टीमों ने घटनास्थल और उसके आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला। वैज्ञानिक और तकनीकी डेटा की मदद से सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार 24 घंटे के भीतर आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही। पुलिस ने जोतराम कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय राजू को गिरफ्तार कर लिया। रेप के बाद ईंट से वार कर हत्या की
एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी राजू ने 26 अगस्त की रात को अनाज मंडी में बुजुर्ग महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। रेप करने के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी ने महिला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ईंट से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वह मंडी में ही मजदूरी करता था। महिला की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंडी के लोग बुजुर्ग को बुलाते थे मासी
अनाज मंडी में काम करने वाले मजदूरों और दुकानदारों ने बताया कि मृतक महिला मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ नहीं थी। पिछले 6-7 सालों से इसी मंडी को अपना ठिकाना बनाए हुए थी। मंडी के लोग उसे आदर से ‘मासी’ कहकर पुकारते थे। हालांकि, किसी भी व्यक्ति को उसके असली नाम, परिवार या पहचान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *