Headlines

पंजाब विधानसभा का मानसून सेशन आज से:कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर संशोधन बिल पेश होगा, विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगा




पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार (3 अगस्त) से शुरू हो रहा है। यह 10 अगस्त तक चलेगा और भगवंत मान सरकार के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी मानसून सत्र होगा। नियमित सत्र होने के कारण इस बार विधायकों को अपने सवाल पूछने और सरकार से जवाब लेने का मौका मिलेगा। साथ ही वे अपने-अपने क्षेत्रों और जनहित के मुद्दे भी सदन में उठा सकेंगे। पहले दिन सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। शुरुआत दिवंगत नेताओं और अन्य हस्तियों को श्रद्धांजलि देने से होगी। इसके बाद प्रश्नकाल और शून्यकाल होगा। पहले दिन सरकार पंजाब कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर (रेगुलेशन एंड मेंटेनेंस) संशोधन विधेयक, 2026 भी पेश कर सकती है। हंगामेदार रहने के आसार इस बार का सत्र काफी हंगामेदार रहने की संभावना है। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भाजपा समेत विपक्षी दल सरकार को कानून व्यवस्था, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी से जुड़े कानून, पेपर लीक, नशे, किसानों के मुद्दे और बढ़ते कर्ज जैसे विषयों पर घेरने की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने बनाई रणनीति कांग्रेस विधायक चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा की अध्यक्षता में बैठक कर सत्र की रणनीति तय की गई। बैठक में फैसला लिया गया कि सरकार को किन-किन मुद्दों पर घेरा जाएगा और सदन में विपक्ष की भूमिका कैसी रहेगी। बेअदबी कानून पर संशोधन की संभावना कम इस बार श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अपमान से जुड़े कानून में संशोधन होने की संभावना कम मानी जा रही है। पिछले सप्ताह अकाल तख्त ने इस मामले पर धार्मिक और कानूनी विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाई है। यह कमेटी अगले दो महीनों में पंजाब सरकार से बातचीत कर सहमति बनाने की कोशिश करेगी। ऐसे में सरकार फिलहाल इस मुद्दे पर जल्दबाजी से बचती नजर आ रही है। अकाल तख्त के निर्देश भी रहेंगे चर्चा में इस सत्र के दौरान अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के निर्देश भी चर्चा का विषय रह सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘पंथ दोषी’ घोषित किए जाने के बाद सभी सिख विधायकों से कहा है कि वे सदन में न तो मुख्यमंत्री को संबोधित करें और न ही उनकी ओर देखें। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि सिख विधायक इन निर्देशों का पालन किस तरह करते हैं। विपक्ष भी इस मुद्दे को सदन में उठाने की तैयारी में है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *