![]()
पंजाब सरकार के सहयोग से धार्मिक नाटक ‘हमारे राम’ का मंचन अब पूरे प्रदेश के 12 शहरों में किया जाएगा। इसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी। पहले शो का आयोजन मोहाली की एमिटी यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। इस श्रृंखला के तहत प्रदेशभर में 41 शो आयोजित किए जाएंगे। जिन शहरों में नाटक का मंचन होगा, उनमें मोहाली, बठिंडा, फिरोजपुर, होशियारपुर, गुरदासपुर, जालंधर, पठानकोट, अमृतसर, पटियाला, खन्ना, लुधियाना और संगरूर शामिल हैं। नाटक देखने के लिए दर्शकों को फ्री पास उपलब्ध कराए जाएंगे। पास BookMyShow और सनातन सेवा समिति के माध्यम से बुक किए जा सकेंगे। नाटक देखने 65% युवा आते है पंजाब हेरिटेज एवं टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि इस शो की बुकिंग काफी ज्यादा है। सरकार को बड़ी मुश्किल से शो की तारीखें मिली हैं। इसकी शुरुआत 7 अगस्त से होगी और पहले दो दिन शो मोहाली में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शो के लिए सबसे बेहतरीन ऑडिटोरियम का चयन किया गया है। इसमें रामायण के सभी कांडों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नाटक को देखने आने वालों में करीब 65 फीसदी युवा होते हैं।
22 से 45 सीटों पर निर्णायक भूमिका में
जाब सरकार का फोकस इस समय शहरी और हिंदू वोट बैंक पर टिक गया है। इस वोट बैं को साधने के लिए सरकार प्रसास कर रही ळै। इसी कड़ी में कई धार्मिक समागम करवाए जा रहे है। जैसे एक नाम भाेले के नाम, हनुमान चालीस पाठ और अब हमारे राम नाटक का मंचन करवाया जाएगा। राजनीतिक को समझने वाले एनआरआई पत्रकार जगदीप बताते है कि राज्य में हिंदू मतदाताओं की कुल आबादी लगभग 38.5% है, जो राज्य में सिखों (लगभग 58%) के बाद दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और राजनीतिक समूह है। पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से करीब 22 से 45 सीटों पर हिंदू मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। पंजाब में हिंदू मतदाताओं की कुल आबादी लगभग 38.5% है, जो राज्य में सिखों (लगभग 58%) के बाद दूसरा सबसे बड़ा धार्मिक और राजनीतिक समूह है।
Source link
