Headlines

पंजाब सीएम भगवंत मान की प्रेस कांफ्रेंस आज:दोपहर 12 बजे अपनी रिहायश पर मीडिया से होंगे रूबरू, कल सह-प्रभारी जैन हुए गिरफ्तार




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (19 अगस्त) चंडीगढ़ में अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। सीएम दोपहर 12 बजे अपनी रिहायश पर मीडिया को संबोधित करेंगे। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस ऐसे समय में हो रही है, जब दिल्ली के पूर्व मंत्री और पंजाब में आम आदमी पार्टी के सह-प्रभारी सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी हुई है। पार्टी का दावा है कि जैन को झूठे केस में फंसाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर सरकार और जांच एजेंसियों पर सवाल उठा सकते हैं। साथ ही, इस मामले में पार्टी का पक्ष भी रख सकते हैं। कल गुजरात दौरे पर थे सीएम इससे पहले कल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात दौरे पर थे। दोनों नेता डेडियापाड़ा से आप विधायक और प्रमुख आदिवासी नेता चैतर वसावा से जेल में मुलाकात की। पुराने मामले में सजा मिलने के बाद चैतर वसावा फिलहाल जेल में हैं। चैतर वसावा आदिवासी समुदाय के अधिकारों और उनके मुद्दों को लेकर लगातार मुखर रहे हैं। नर्मदा जिला पंचायत चुनाव में आप की ऐतिहासिक जीत के बाद उनकी राजनीतिक पकड़ और लोकप्रियता और मजबूत हुई है। जेल में होने के बावजूद आदिवासी इलाकों में उनका जनसमर्थन बरकरार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *