![]()
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रधान अमन अरोड़ा की आज चंडीगढ में सुबह दस बजे एक प्रेस कांफ्रेंस होने जा रही है। यह पीसी उस समय रखी गई, जब राज्य में बीजेपी नशा मुक्त पंजाब यात्रा शुरू करने जा रही है। दूसरा कल दिल्ली में पार्टी की पीएसी की मीटिंग भी हुई है। लंबे समय बाद प्रभारी व प्रधान की जाइंट मीटिंग है। इससे पहले सुबह ही मनीष सिसोदिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डाली है। इसमें उन्होंने एक लाइन में लिखी है। जिसमें लिखा है कि पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे पर आज 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
लोग दोबारा आप सरकार चाहते है – सिसोदिया कल पीएसी बैठक के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा था कि पंजाब की जनता भगवंत मान सरकार के कामकाज से खुश है और उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने नशे पर नियंत्रण, पारदर्शी शासन और पुरानी पार्टियों पर भी निशाना साधा था।
Source link
पंजाब AAP प्रधान और प्रभारी की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस:सुबह 10 बजे चंडीगढ़ में होगी पीसी, सिसोदिया बोले- पंजाब से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात
