Amritsar ASI Murder Case | ASI Shot Dead During Night Patrol CCTV


अमृतसर में गुरुवार देर रात एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह करीब 2:30 बजे दाना मंडी के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर गोलियां चला दीं।

.

गोली लगने से एएसआई हरजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिवार को ₹1 करोड़ देगी पंजाब सरकार पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि जिला अमृतसर के बहादुर पुलिस अधिकारी ASI हरजीत सिंह ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पंजाब पुलिस इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने उनके परिवार को ₹1 करोड़ की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

HDFC बैंक भी देगा ₹1 करोड़ वहीं, HDFC बैंक की ओर से भी उनके परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि दी जाएगी। शहीद ASI हरजीत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और रिश्तेदारों के साथ हैं।

एएसआई हरजीत सिंह का शव।

एएसआई हरजीत सिंह का शव।

वारदात से जुड़े सबूत जुटाने शुरू पुलिस ने आसपास के इलाके की तलाशी ली और वारदात से जुड़े सबूत जुटाने शुरू किए। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। अज्ञात हमलावरों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *