Headlines

पंजाब CM को जापान में हॉकी मैच देखने का न्योता:केंद्र की मंजूरी का इंतजार; एशियन गेम्स में 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल, 3 को फाइनल




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुकाबले देखने के लिए जापान जाने का निमंत्रण मिला है। हालांकि, प्रस्तावित जापान दौरे के लिए मुख्यमंत्री को अभी केंद्र सरकार की राजनीतिक मंजूरी का इंतजार है। एशियन गेम्स में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 1 अक्टूबर और फाइनल 3 अक्टूबर को होने हैं। ऐसे में अगर मान को यात्रा की अनुमति मिलती है तो उन्हें सेमीफाइनल से पहले जापान पहुंचना होगा। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की ओर से जापान यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी का आवेदन किया जा चुका है। फिलहाल केंद्र की ओर से इस पर फैसला नहीं हुआ है। CM को जापान जाने का निमंत्रण क्यों मिला, जानिए… पहले भी विदेश यात्राओं की मंजूरी को लेकर हुआ विवाद
CM की प्रस्तावित जापान यात्रा इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इससे पहले भी कुछ विदेश यात्राओं के लिए केंद्र से राजनीतिक मंजूरी नहीं मिली थी। अगस्त 2024 में विदेश मंत्रालय ने मान को पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मैच देखने के लिए फ्रांस जाने की मंजूरी नहीं दी। मान को 3 से 9 अगस्त तक पेरिस में रहना था। उस समय केंद्र के फैसले को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र के बीच राजनीतिक विवाद भी हुआ था। रिपोर्टों के मुताबिक, उस समय एक सरकारी अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को मंजूरी न मिलने का कारण बताया था। इसके बाद जनवरी 2026 में भी केंद्र ने मान की प्रस्तावित ब्रिटेन और इजरायल यात्रा को राजनीतिक मंजूरी नहीं दी थी। यह यात्रा प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट से पहले निवेशकों तक पहुंच बनाने के कार्यक्रम के लिए प्रस्तावित थी। इस दौरे में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा के भी शामिल होने की योजना थी। मंजूरी नहीं मिलने के बाद प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी गई थी। दिसंबर 2025 में जापान और दक्षिण कोरिया गए थे मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान आधिकारिक कार्यक्रमों के लिए विदेश यात्राएं कर चुके हैं। दिसंबर 2025 में उन्होंने पंजाब के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए जापान का दौरा किया था। इसके बाद वे निवेश से जुड़े कार्यक्रमों के लिए दक्षिण कोरिया भी गए थे। जापान दौरे के साथ मुख्यमंत्री के अक्टूबर में प्रस्तावित यूरोप दौरे की राजनीतिक मंजूरी भी केंद्र के पास लंबित है। इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ सहकारिता विभाग, मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य विभागों के करीब एक दर्जन अधिकारियों के फ्रांस और इटली जाने का प्रस्ताव है। इस दौरान पंजाब सरकार की ओर से मार्कफेड और पंजाब एग्रो के कृषि एवं खाद्य उत्पादों को विभिन्न प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किए जाने की उम्मीद है। ये प्रदर्शनियां 21 अक्टूबर से शुरू होने वाली हैं। सरकार इस प्रस्तावित यूरोप यात्रा की तैयारियों पर काम कर रही है। हालांकि, मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के लिए केंद्र की राजनीतिक मंजूरी जरूरी है। ऐसे में फिलहाल जापान और यूरोप, दोनों यात्राओं को लेकर केंद्र के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *