Headlines

पक्के तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत:सीढ़ियों पर रखी मिली चप्पल, तोलियां और लकड़ी की छड़ी




डीग शहर के पक्के तालाब में रविवार दोपहर एक 70 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान गोवर्धन गेट निवासी बसंत जैन के रूप में हुई है। आशंका है कि उनकी मौत पानी में डूबने से हुई।
दोपहर करीब 3 बजे तालाब में शव तैरता देख राहगीरों ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई मगतू सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकाला। कोतवाली थाना प्रभारी हीरालाल मीणा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक बसंत जैन (70) पुत्र सोहनलाल जैन निवासी गोवर्धन गेट, डीग हुई। परिजनों को सूचना दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि तालाब में उतरने से पहले बसंत जैन ने अपनी चप्पल, तौलिया और लकड़ी की छड़ी सीढ़ियों पर रख दी थी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के लिए मना किया और शव ले गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *