![]()
मुरैना में सिटी कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी और राजस्थान के धौलपुर क्षेत्र से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई गई है। हरीराज टॉकीज के पास से चोरी हुई थी बाइक पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8 बजे एक व्यक्ति ने अपनी TVS Apache बाइक MP07AK8253 हरीराज टॉकीज के पास खड़ी की थी। दोपहर करीब 12 बजे लौटने पर बाइक गायब मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 343/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चंदौरिया के निर्देशन में पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान लवकुश पुत्र पप्पू उर्फ राजेंद्र निवासी रिठौरा, सरायछोला, सचिन पुत्र रामखिलाड़ी गुर्जर निवासी पटेल का पुरा रिठौरा, मंगल पुत्र रामखिलाड़ी गुर्जर निवासी रिठौरा सरायछोला और आशीष उर्फ कारी पुत्र बलकार निवासी वरपुरा रिठौरा, हाल कृष्ण नगर सिविल लाइन मुरैना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल की। 9 स्प्लेंडर और एक अपाचे बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें 9 Hero Splendor और एक TVS Apache शामिल है। बरामद बाइक के नंबर MP09MY8225 – Hero Splendor MP33ZH3750 – Hero Splendor MP06MZ0125 – Hero Splendor MP30ZE5788 – Hero Splendor MP07NN6057 – Hero Splendor MP06ZK4222 – Hero Splendor RJ11SR8819 – Hero Splendor MP18ZE7718 – Hero Splendor RJLSV3526 – Hero Splendor, नंबर मिटा हुआ MP07AK8253 – TVS Apache अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी सीएसपी दीपाली चंदौरिया के अनुसार, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में वाहन चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
Source link
मुरैना में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार:5 जिलों और राजस्थान से चोरी 10 बाइक बरामद
