पटना तारामंडल में बनेगा हाईटेक ऑब्जर्वेटरी डोम:परिसर में विकसित होगा एस्ट्रो पार्क, आधुनिक टेलिस्कोप; 11 इंटरैक्टिव साइंस मॉडल भी लगेंगे




अब लोग खेल-खेल में साइंस को आसानी से समझ सकेंगे। पटना के तारामंडल में ऑब्जर्वेटरी डोम और एस्ट्रो पार्क का निर्माण किया जा रहा है। करीब 99.71 लाख रुपये की अनुमानित लागत से ऑब्जर्वेटरी डोम और 32.56 लाख रुपये खर्च कर एस्ट्रो पार्क को तैयार किया जाएगा। इस एस्ट्रो पार्क में 11 इंटरैक्टिव साइंस मॉडल लगाए जाएंगे, जिससे विज्ञान को रोचक और व्यावहारिक तरीके से समझाया जा सके। 11 मॉडलों में से 2 मॉडल हुए स्थापित इस एस्ट्रो पार्क में लगाए जाने वाले 11 मॉडलों में से इंटरएक्टिव सन डायल और वर्टिकल सन डायल लगाए जा चुके हैं। वहीं, बाकि 9 मॉडलों के लिए भवन निर्माण विभाग की ओर से सिविल कार्य कराया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद यह पार्क विज्ञान शिक्षा का प्रमुख आकर्षण बनेगा। इस पार्क का उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को खेल-खेल में विज्ञान और खगोलशास्त्र के सिद्धांतों से परिचित कराना है। तारामंडल की छत पर बनाया जाएगा ऑब्जर्वेटरी डोम तारामंडल की छत पर एक आधुनिक ऑब्जर्वेटरी डोम बनाया जाएगा। यहां आधुनिक टेलिस्कोप स्थापित किए जाएंगे, जिनकी सहायता से ग्रह, तारे, चंद्रमा और अन्य खगोलीय घटनाओं का सीधा अवलोकन किया जा सकेगा। इसके शुरू होने के बाद बिहार के छात्रों, शोधार्थियों, खगोल प्रेमियों और आम नागरिकों को अंतरिक्ष को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। सन डायल बतायेगा सटीक समय इंटरैक्टिव सन डायल की छाया के आधार पर समय बताने वाला वैज्ञानिक मॉडल है, जबकि वर्टिकल सन डायल पटना के लैटीट्यूड के अनुरूप स्थापित की गई है। यह दोपहर में पड़ने वाली धूप से बनी छाया के आधार पर सटीक समय बताती है। ये दोनों मॉडल प्राचीन वैज्ञानिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *