Headlines

पटना नगर निगम को मिली ‘AA’ क्रेडिट रेटिंग:200 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की तैयारी, NSE में होगी लिस्टिंग




पटना नगर निगम को SEBI से रजिस्टर्ड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ‘इंडिया रेटिंग एंड रिसर्च’ ने ‘AA’ रेटिंग दी है। यह रेटिंग निगम की मजबूत होती आर्थिक स्थिति, बेहतर राजस्व संग्रह और समय पर वित्तीय दायित्व पूरा करने की क्षमता को दर्शाती है। रेटिंग एजेंसी ने निगम की नियमित आय, स्थायी आंतरिक राजस्व स्रोत, वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और अनुशासन के साथ लगातार सुधरते राजस्व संग्रह को भी रेटिंग का आधार माना है। ‘AA’ रेटिंग से नगर निगम की वित्तीय साख और निवेशकों के भरोसे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। 200 करोड़ का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने की तैयारी पटना नगर निगम की ओर से करीब 200 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने का प्रस्ताव है। बॉन्ड जारी करने से पहले क्रेडिट रेटिंग बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसके तहत रेटिंग एजेंसी नगर निकाय की आर्थिक स्थिति, राजस्व जुटाने की क्षमता, वित्तीय प्रबंधन और भविष्य में ब्याज व मूलधन चुकाने की क्षमता का स्वतंत्र आंकलन करती है। ‘AA’ रेटिंग मिलने के बाद अब निगम बॉन्ड जारी करने की अगली प्रक्रिया शुरू करेगा। इसमें प्राइवेट प्लेसमेंट मेमोरेंडम (PPM) दाखिल करना, जरूरी नियामकीय मंजूरी लेना, बॉन्ड की संरचना तैयार करना और निवेशकों तक पहुंच बनाना शामिल है। इसके बाद बॉन्ड जारी और आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। NSE पर सूचीबद्ध करने की योजना सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद प्रस्तावित म्यूनिसिपल बॉन्ड को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर सूचीबद्ध करने की योजना है। इससे नगर निगम को संस्थागत निवेशकों तक पहुंच बनाने और भविष्य में विकास योजनाओं के लिए पूंजी बाजार से दीर्घकालिक वित्तीय संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *