![]()
पटना के दीघा थाना क्षेत्र के गेट नंबर 95 के पास बदमाशों ने शुक्रवार को एक दुकानदार को गोली मार दी। उनको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दुकानदार की पहचान सुरेंद्र साहू के तौर पर हुई है। सुरेंद्र साहू अपनी दुकान पर गैस रिफिलिंग कर रहे थे। इसी बीच बाइक से बदमाश आए और गोली चलानी शुरू कर दी। जिसमें सुरेंद्र साहू को पेट में गोली लग गई। घटना के वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया। गोली मारने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सुरेंद्र साहू को पास के निजी अस्पताल में एडमिट कराया था। सुरेंद्र साहू की स्थिति गंभीर थी, कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर दिखा थाने की पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल को बैरिकेड कर दिया गया है। FSL को भी बुलाया गया है। पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई है। पटना स्थल पर वरीय अधिकारी भी पहुंच गए हैं। पास में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। दीघा थानेदार अवनीश कुमार ने कहा कि सुरेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद निजी अस्पताल ले जाया गया था। घटना की वजह जमीन विवाद और पारिवारिक मामला सामने आ रहा है।
Source link
पटना में दुकानदार की गोली मारकर हत्या:गैस रिफिलिंग कर रहे थे; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, जमीन विवाद में मर्डर की आशंका
