Headlines

पटना में 1 सितंबर तक बारिश होने की संभावना:बुधवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और मौसम सुहावना रहा




पटना में बुधवार को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और मौसम सुहावना रहा। दोपहर बाद कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 28.8 डिग्री रहा। 27 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान जताया है। 27 अगस्त : दक्षिण-पश्चिम बिहार में गरज-चमक और तेज हवा की संभावना है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और दक्षिण-मध्य हिस्सों में भी वज्रपात और 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। भभुआ, रोहतास और सीवान में भारी बारिश की संभावना है। 28 अगस्त : दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जमुई और नवादा में भारी बारिश होगी। 29 अगस्त : बांका, भागलपुर और प. चंपारण में भारी बारिश होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *