Headlines

पटना-NIA की रेड,20 लाख कैश के साथ पकड़ा गया शख्स:इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई जानकारी, आतंकी गतिविधियों में शामिल एक और युवक को उठाया




पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में NIA की छापेमारी के दौरान करीब 20 लाख रुपए कैश के साथ एक शख्स को पकड़ा गया है। इनकम टैक्स विभाग को इस मामले की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही एनआईए की टीम ने आतंकी गतिविधियों में शामिल एक और युवक को उठाया है। सूत्रों की मानें तो कुसुम इनफिनिटी के फ्लैट संख्या- 609 से एक मोस्टवांटेड को पकड़ा गया है। जिसे NIA अपने साथ लेकर गई है। कार्रवाई मेन रोड से सटे जुडियो मॉल के पास स्थित एक अपार्टमेंट में हुई। NIA की टीम एक फ्लैट में छापेमारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान टीम गलती से दूसरे फ्लैट में घूस गई। पुलिस सूत्रों की मानें तो NIA की टीम को देखकर दूसरे फ्लैट में रहने वाला शख्स घबरा गया और फ्लैट से नीचे उतरकर भागने लगा। अपार्टमेंट के नीचे पहले से STF और चित्रगुप्त नगर थाने की पुलिस मौजूद थी। शख्स जैसे ही स्कूटी से भागने के लिए बैठा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। स्कूटी की डिक्की में झोले के अंदर रखे मिले 20 लाख पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 20 लाख रुपए नकद बरामद हुए। जिसे वह स्कूटी के डिक्की में झोले के अंदर रखा था। चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार पकड़े गए शख्स की पहचान अनमोल कुमार मोदी के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के चकिया वार्ड नंबर-7 का रहने वाला है। फिलहाल अनमोल कुमार मोदी से पुलिस पूछताछ की जा रही है। बरामद रकम के बारे में उससे जानकारी ली जा रही है। पुलिस के अनुसार, अब तक वह पैसों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। मामले की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भी दी गई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इतनी बड़ी रकम उसके पास कहां से आई और इसका इस्तेमाल किस काम के लिए किया जाना था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *