Headlines

पेट्रोल पंप की पानी टंकी में मिली कर्मचारी की लाश:ड्यूटी के दौरान अचानक हुआ गायब, टंकी में पानी संग पेट्रोल भी मिला, जांच जारी




कोरबा के मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप पर एक कर्मचारी का शव पानी की टंकी में मिला है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई है। वह राताखार में रहता था और मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था। ओम प्रकाश पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डालने का काम करता था और अपनी दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी पर आया था। पहले देखिए तस्वीरें अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, पंप पर तीन कर्मचारी ड्यूटी पर थे। ड्यूटी के दौरान ओमप्रकाश अचानक गायब हो गया। काफी देर तक वह नजर नहीं आया, तो साथी कर्मचारी खुशी मिश्रा ने पंप संचालक को इसकी जानकारी दी। जब खोजबीन शुरू हुई, तो पेट्रोल टंकी से लगी पानी की टंकी में उसका शव मिला। बताया जा रहा है कि पानी की टंकी में पानी के साथ पेट्रोल भी मिला हुआ था। मृतक के शरीर से पेट्रोल की तेज गंध आ रही थी। पुलिस को आशंका है कि मृतक शराब के नशे में था, क्योंकि वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को टंकी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ड्यूटी के दौरान गायब हुआ कर्मचारी पेट्रोल पंप कर्मचारी खुशी मिश्रा ने पुलिस को बताया कि ड्यूटी पर तीन लोग थे। ओमप्रकाश अचानक गायब हो गया था। संचालक को सूचना देने के बाद तलाश की गई, तब टंकी में उसका शव मिला। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पहली नजर में डूबने से मौत की आशंका है। हालांकि, टंकी में पेट्रोल कैसे आया और मृतक वहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। घटना के बाद पेट्रोल पंप पर कुछ देर के लिए काम बंद रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *