![]()
होशियारपुर में टांडा उड़मुड़ की चंडीगढ़ कॉलोनी में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। वारदात का पता मकान मालिक के परिवार सहित घर लौटने पर चला। घर के अंदर सामान बिखरा देखकर उन्होंने तुरंत टांडा पुलिस को सूचना दी। चंडीगढ़ कॉलोनी निवासी वरिंदर लाल पुत्र परशोत्तम लाल परिवार के साथ बेटी से मिलने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर की गैरमौजूदगी का फायदा उठाया और अंदर घुसकर अलमारियों समेत अन्य सामान खंगाल दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस चोर घर से करीब एक तोले की सोने की अंगूठी, कानों के टॉप्स और लगभग 40 हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। वरिंदर लाल रविवार शाम परिवार के साथ घर लौटे। अंदर पहुंचने पर उन्हें सामान बिखरा मिला। जांच करने पर घर से नकदी और गहने गायब मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर टांडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वारदात के बाद कॉलोनी के लोगों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
होशियारपुर में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना:40 हजार रुपए की नकदी और सोने के गहने चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
